khabar abhi tak

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को किया शारीरिक शोषण, फिर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव,

 

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा शहर में एक युवक ने युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अपने जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। यहां तक कि निकाह कर धर्म परिवर्तित करने दबाव बना रहा है। इस मामले की खबर मिलते ही विश्व हिंदू परिषद की मदद से युवती ने शिवपुरी थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। 

                             इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शंकरगढ़ क्षेत्र की रहने वाली पीडि़ता की पहचान आरोपी युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ अनैतिक संबंध बनाकर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी युवक वीडियो बनाने के बाद से ही पीडि़ता को लगातार ब्लैकमेल करने लगा।  वह वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उससे बार-बार पैसों की मांग करता था। डरी-सहमी युवती लंबे समय तक उसकी प्रताडऩा सहती रही। युवती ने आरोप लगाया है कि बाद में युवक उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा। जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मानसिक प्रताडऩा से परेशान होकर युवती ने अपने परिचितों को पूरी घटना की जानकारी दी। यह मामला विश्व हिंदू परिषद तक पहुंच गया, जिसके बाद संगठन के संभाग प्रमुख ने पीडि़ता से संपर्क किया। इसके बाद विहिप पदाधिकारियों के साथ जाकर युवती ने शिवपुरी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak