जबलपुर। शहपुरा में बेलखेड़ा रोड पर लोहा सीमेन्ट गिट्टी की दुकान परिहार ट्रेडर्स के सामने से अज्ञात लोग ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करके चंपत हो गए। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
शहपुरा पुलिस ने बताया कि नर्मदा कॉलोनी, शहपुरा निवासी कृष्णकांत सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी वार्ड न 04 बेलखेडा रोड किनारे लोहा सीमेन्ट गिट्टी की परिहार ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। उसके पास सीमेन्ट लोहा, गिट्टी परिवहन करने के लिये ट्रैक्टर क्र. एमपी. 20 ए.बी. 2691 है। 27 जून को दुकान बंद करने के बाद दुकान के सामने रात में 09 बजे अपना ट्रैक्टर मय ट्राली के खडा कर घर चला गया था। 28 जून को सुबह लगभग 09 बजे दुकान खोलने गया देखा उसका ट्रैक्टर मय ट्राली के नहीं था।
