khabar abhi tak

माढ़ोताल पुलिस ने पकड़े लूट के आरोपी, दोस्त ने ही रची थी लूट की साजिश, देखें वीडियो



जबलपुर।
इंदौर से आए एक कंपनी के कर्मचारियों को लूटने की वारदात को माढ़ोताल पुलिस ने राजफाश कर दिया है। लुटरे कोई और नहीं बल्कि दोस्त और उसके साथी ही निकले। पुलिस ने लूट की रकम और वारदात में प्रयुक्त हथियार और वाहन जब्त कर लिया है।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि इंदौर निवासी अभय कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह प्राईवेट कम्पनी में काम  करता है। 6 जून को अपने उधारी के पैसे लेने अपने दोस्त लखन चौरसिया के साथ सुबह लगभग 10-30 बजे जबलपुर आया था। दोस्त पियूष पटेल के कहने पर उनके जीजा जो पाटन वायपास में रहते हैं, उनके घर जाकर रूका था। तथा उनकी एक्सिस  लेकर वह तथा लखन चौरसिया जबलपुर शहर घूमते हुये मझौली गांव तक गये थे। जहां उसने वीरेन्द्र कुमार नेमा बचैया तिराहा मझौली से व्यापार के उधारी के 2 लाख रूपये जो 500 के नोट के 4 गड्डियां थीं, लेकर हम लोग जबलपुर वापस दोस्त के जीजा के घर आ गये थे। इसी दौरान उसके पास पियूष पटेल ने फोन किया कि मेरा एक सामान एक लड़का लेकर आ रहा है। सामान साथ ले आना, कुछ देर बाद एक लड़का एक्सट्रीम मोटर सायकल से आया, जिसने उसे एक पैलीथीन का पैकेट दिया जिसे उसने अपने काले रंग के पिठ्ठू बैग में रख लिया था। हम लोग इंदौर वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। उसने उस लड़के से बस स्टेण्ड का पता पूछा तो बोला कि मैं छोड़ देता हूं। इसके बाद उसी लड़के की मोटर सायकल में वह एंव लखन चौरसिया बैठ गय। मोटर सायकल वहीं लड़का चला रहा था। हमें सर्विस लाईन से होते हुये ले जा रहा था। शाम लगभग 7-30 बजे एक सफेद रंग की एक्टिवा जैसी गाड़ी में 3 अज्ञात लड़के आये और हमारे उपर मिर्च पावडर फैंक दिये, जिससे हमारी गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई। हम लोग भी गिर गये। हम लोग उठकर पैदल भागने लगे तो पीछे से एक लड़का और आया और एक लड़के ने उसे पकड़ लिया।ं ंचाकू निकालकर मारने की कोशिश की और सभी ने उसके साथ मारपीट कर पैसों वाला काले रंग का पिठ्ठू बैग, जिसमें 2 लाख रूपये और उपयोग का सामान रखा था, छुड़ा लिया। सभी तेजी से भाग गये। 


पुलिस ने दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गया। मुखबिरों को लगाया गया। पूछताछ की गयी जिस पर ज्ञात हुआ कि पीडित जब शाम के समय अपने साथी लखन चौरसिया के साथ अपने दोस्त पियूष पटेल के दोस्त राजेन्द्र पटेल के साथ मोटर सायकिल पर बैठकर दीनदयाल बस स्टैण्ड जा रहा था, उसी दौरान घटना हुई । जिस पर राजेन्द्र पटेल से पूछताछ की गयी, जो अपने साथी पियूष पटेल जो इंदौर मे है, के कहने पर जबलपुर के अपने साथी आलोक पाण्डे, रोहित उर्फ रोहन ठाकुर, शरद बेन, बृजेश उर्फ बिज्जू अन्ना के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया।  पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर लूटे हुये रूपयों में से 1 लाख रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक एक्सिस, एवं स्ट्रीम मोटर सायकिल तथा 1 चाकू जप्त किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak