बताया गया है कि करन विश्वकर्मा बीती रात 11 बजे के लगभग अपनी गर्लफे्रंड सोनाली के साथ लाल बिल्डिंग के पास पहुंचा, जहां पर अंकित लखेरा अपनी दोस्तों के साथ खड़ा बातचीत कर रहा था। जिसे देख करन विश्वकर्मा रुक गया और गाली गलौज करने लगा। अंकित लखेरा द्वारा विरोध करने पर करन ने पिस्टल निकालकर एक के बाद एक तीन राउंड फायर कर दिए। गोली अंकित को नहीं लगी, लेकिन जान बचाने के लिए भागते समय वह दीवार से टकरा गया, जिससे उसके सिर में चोट आई। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल अंकित को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जांच में सामने आया कि करण को शक था कि अंकित उसके विरोधियों को उसकी लोकेशन बताता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच एक महीने पहले भी विवाद हुआ था। करण की हर्ष अहिरवार और आर्यन से पुरानी दुश्मनी भी बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू की और करण विश्वकर्मा तथा उसकी गर्लफ्रेंड सोनानी बर्मन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अब आरोपी करण विश्वकर्मा के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है और वारदात में इस्तेमाल पिस्टल जब्त कर ली गई है।