khabar abhi tak

जंगल में तीन टुकड़ों में मिली लापता बच्चे की लाश, पिता के पीछे-पीछे चला गया था..!

 

डिंडोरी। डिंडौरी के क रंजिया स्थित जंगल में आज सुबह दस बजे के लगभग लापता बालक इमरान की लाश तीन टुकड़ों में मिली है। इमराम पिछले दिनों अपने पिता के पीछे पीछे जंगल में लकड़ी लेने गया था। पिता इख्तियार खान तो लौट आए थे, लेकिन इमरान लापता हो गया था। जिसकी परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी। 

                                  बताया गया है कि करंजिया क्षेत्र के तरेरा गांव निवासी इख्तियार खान तीन दिन पहले जंगल में लकड़ी लेने गए थे। उनका बेटा इमरान सुबह सोकर उठा और वह भी पिता के पीछे जंगल की ओर चला गया। परिजन को लगा कि बच्चा पिता के साथ ही है। इख्तियार लकड़ी लेकर घर लौटे और बेटे के बारे में पूछा, तब परिजन को उसके लापता होने का पता चला। उन्होंने पहले आस-पड़ोस में बच्चे की तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक टीम गठित कर जंगल और आसपास के गांवों में बच्चे इमरान की तलाश में जुटी रही। इस बीच आज गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में बच्चे का शव तीन टुकड़ों में मिला, बच्चे की लाश मिलने की खबर पाते ही परिजन पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak