khabar abhi tak

ट्रक की टक्कर से दामाद बचा, चाचा ससुर की मौत


जबलपुर।
शहपुरा के पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में सवार चाचा ससुर-दामाद को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घटनास्थल पर चाचा ससुर की मौत हो गई। भतीजा बाल-बाल बच गया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की छानबीन शुरू कर दी है।

शहपुरा पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात गुरू कृपा पेट्रोल पम्प के सामने शहपुरा में एक्सीडेंट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति मृत अवस्था में रोड़ पर पड़ा था। मौके पर चौकीताल निवासी सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार राजेश गौड़ एवं अनिल गौड़ के साथ टाईल्स मार्बल का काम करने मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एम 6113 से बिलपठार गया था। काम करने के बाद वे लोग मोटर सायकल से अपने घर ग्राम नटवारा जा रहे थे। मोटर सायकल वह चला रहा था। बीच में राजेश गौड़ तथा पीछे अनिल गौड़ पीछे बैठा था। शाम 7-15 बजे जैसे ही वे लोग गुरू कृपा पेट्रोल पम्प शहपुरा के पास पहुंचे। तभी नटवारा तरफ से ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एन 9638 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया। टक्कर में पीछे बैठे उसके चाचा ससुर अनिल गोड़ के सिर के उपर से चढा दिया, जिन्हें सिर में गम्भीर चोटें आने से अनिल गौंड़ निवासी नटवारा की मौके पर मृत्यु हो गयी, ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak