खबर है कि ग्राम खुटिया चांद निवासी छात्रा निशा उईके छिंदवाड़ा के एक हॉस्टल में रहकर एमए की पढ़ाई कर रही है। निशा की अरुण नामक युवक से पहचान थी, जिसके चलते दोनों एक दूसरे से बातचीत करते रहे, लेकिन युवती का किसी और से बातचीत करना अरुण को पंसद नहीं था। इस बीच अरुण को यह जानकारी लगी कि वह किसी और से भी बात करती है। जिससे अरुण आगबबूला हो गया, दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ और अरुण ने निशा की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। किराए के कमरे में छात्रा निशा की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अरुण नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वही इस मामले में मकान मालिक अजय जायसवाल की लापरवाही भी सामने आई है। जो वहां 12 से अधिक कमरे किराए पर संचालित कर रहा था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए न तो किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया था और न ही बिल्डिंग परिसर में कोई सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था।