khabar abhi tak

अमित लाहोटी होंगे एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

जबलपुर/भोपाल. अमित लाहोटी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज के पद के लिए सुप्रीम कोर्ट की कालेजियम ने सिफारिश की है। जल्द उन्हें एमपी हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी मिलेगी। अमित लाहोटी एमपी हाई कोर्ट में पूर्व एक्टिंग चीफ जस्टिस केके लाहोटी के पुत्र हैं। फिलहाल वे ग्वालियर बेंच के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं.

सुप्रीम कोर्ट की कालेजियम की अनुशंसा के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र से मंजूरी और राष्ट्रपति कार्यालय से अधिसूचना जारी होने के बाद उनकी नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी। साथ ही, शपथ ग्रहण समारोह होगा। फिलहाल एसीजे विवेक रुसिया कार्यभार संभाल रहे हैं। अमित लाहोटी पूर्व सीजेआई आरसी लाहोटी के भतीजे हैं।

अमित लाहोटी मध्यप्रदेश की ग्वालियर बेंच में सिविल, संवैधानिक और विविध रिट याचिकाओं से जुड़े जटिल मामलों की पैरवी करते रहे हैं। उनके चाचा आरसी लाहोटी पूर्व सीजेआई रह चुके हैं। एक अन्य चाचा जस्टिस केके लाहोटी भी मप्र हाई कोर्ट में न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीशों के 53 पद खाली थे, जिसमें से वर्तमान में 40 न्यायाधीश कार्यरत हैं। इसमें 13 न्यायिक पद खाली हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak