khabar abhi tak

जीआरपी ने शातिर चोर को पकड़ा, एसी फर्स्ट में चोरी, फिर फ्लाइट से रिटर्न, कई गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करता था

इंदौर. एमपी की इंदौर शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने एक ऐसे बेहद शातिर और हाईफाई चोर को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेन के फर्स्ट एसी में सफर करके मंहगा सामान चोरी करता था. वारदात करने के बाद हवाई यात्रा के माध्यम से घर लौटता था. ये चोर घूमने-फिरने का शौकीन है. उसके पास से 15 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है. उसके खिलाफ इंदौर के अलावा कई राज्यों में 20 से अधिक केस दर्ज हैं. उसकी कई गर्ल फ्रेंड्स भी हैं, जिनके शौक पूरा करने के लिए वह चोरी करता था.

जीआरपी के पास इंदौर के सुदामा नगर में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी. इसमें बताया कि वह 16 मार्च 2026 को अहमदाबाद से ट्रेन से इंदौर के लिए निकली. वह अपने पर्स को बगल में रखकर सो गई, लेकिन जब वह इंदौर पहुंची तो पर्स गायब था. मामला दर्ज करने के बाद जीारपी ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. इस दौरान पुलिस ने इंदौर से लेकर अहमदाबाद तक 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.

लगातार लोकेशन बदल रहा था चोर

इंदौर जीारपी के अनुसार आरोपी जितेंद्र चावला को गिरफ्तार करने के लिए फरीदाबाद, बरेली, मुरादाबाद, बदायूं, आगरा, बनारस, कासगंज, नैनीताल, चित्तौडग़ढ़, हैदराबाद, तेलंगाना, अहमदाबाद व दिल्ली में दबिश दी गई. आरोपी लगातार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था. पुलिस ने आखिरकार आरोपी को नीमच रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके पास से सोने-चांदी के 15 लाख के गहने बरामद किए गए.

देश के कई शहरों में चोरी की

शातिर चोर ने बताया कि चोरी करने के बाद वह घटनास्थल के निकट एयरपोर्ट से नैनीताल तक फ्लाइट से जाता था. वह पूरे देश में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. एडिशनल डीसीपी हेमंत चौहान ने बताया शातिर चोर के काफी महंगे शौक हैं. हर सामान ब्रांडेड ही लेता है. होटल-क्लब और पार्टियों में वह हाई-फाई सोसायटी के महिलाओं से दोस्ती भी करता है. ये चोर सोशल मीडिया पर भी रील बनाकर पोस्ट करता था. सोशल मीडिया के माध्यम से ही वह महिलाओं से दोस्ती करता था. का कहना है आरोपी से और कई वारदातों के खुलासे की उम्मीद है

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak