khabar abhi tak

सुहाने मौसम में फ्लाईओवर पर बनाई जा रही रील, दुर्घटना की आशंका, देखें वीडियो



जबलपुर।
पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी फ्लाईओवर पर रील बनाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। इस बदलते मौसम में देर रात युवक-युवतियां फ्लाईओवर पर यातायात के बीच रील बनाने जुटे हैं। ये लोग कौन हैं। घंटों बिताने वाले इन लोगों की तहकीकात क्यों नहीं हो रही है। ये ऐसे प्रश्न हैं, जिन पर पुलिस का ध्यान नहीं है। गौरतलब है कि पहले रील बनाने के फ््लाईओवर पर झगड़े सामने आए हैं लेकिन उसके बावजूद कुछ नहीं हो सका।


ये तस्वीर फ्लाईओवर पर रविवार रात की है। इस जगह पर दपो गुट सड़क के दोनों ओर थे। इनमें से एक गुट तमाशबीन बना हुआ था। दूसरे गुट में युवक-युवतियां रील बनाने में लगी हुई थी। इस दौरान यातायात चालू था। बीच-बीच में ये लोग किनारे हो रहे थे। फिर रील देखकर उसे री-टेक किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस की पेट्र्ोलिंग भी नहीं थी। रात करीब डेढ़ बजे तक यह सिलसिल चलता रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak