वर्षों से इस नीति, निर्णय का इंतजार कर रहे अनुकंपा आश्रितों को अपना भविष्य फिर असुरक्षित महसूस हो रहा है। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि संबधित कर्मचारियों के हित में निम्न संशोधन आवश्यक रूप से किए जाना चाहिए। कर्मचारियों को मूल नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ प्रदान किया जाए। वेतन संरक्षण सुनिश्चित किया जाए जिससे किसी भी कर्मचारी के वेतन में कमी न हो। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक,एन के यादव, उमाशंकर मेहता, अफसार अहमद,दिनेश दुबे,बी एस राठौर, आर के कौशिक, रामेश्वर गांगे, उमाशंकर दुबे, जी एल चौरसिया, अनूप वर्मा, मदन वर्मा,गोपाल चौहान,विमल महापात्र, पुष्पेंद्र यादव, कार्तिक शर्मा, योगेश पटेल, मोहित पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, मनोज पाठक, दिलीप पाठक ने मंत्री, अतरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, ऊर्जा सचिव, एवं सभी सीएमडी गणों से अनुरोध करते हुए कहा कि बिजली कंपनियो में कार्यरत कर्मचारियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए जारी आदेश में कृपया उपरोक्त संशोधन आवश्यक रूप से करने की कृपा करें। जब तक नई नीति में संशोधन नहीं हो रहा है तब तक के लिए सभी संबंधित कर्मचारियो को बिना शर्त के संबंधित पद पर नियमित नियुक्ति प्रदान की जाएं।
Tags
jabalpur