जबलपुर। अधारताल स्थित महाराजपुर में बरसी कार्यक्रम से पति के साथ घर लौट रही एक महिला लूट का शिकार हो गई। बुधवार की रात कमानिया गेट के पास पति के साथ मोटरसाइकिल में पीछे महिला बैठी हुई थी, जहां चलती मोटरसाइकिल में दो अज्ञात युवकों ने कान की झुमकी खींच ली और भाग गए।
अधारताल पुलिस ने बताया कि संजयनगर निवासी आरती रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पति शैलेन्द्र के साथ मोटर सायकल में गौरा हरदुआ बरसी कार्यक्रम में गयी थी। जहां से वापस आ रहे थे, जैसे ही शाम लगभग 7-30 बजे महाराजपुर कमानिया गेट के पास पहुंचे। तभी मोटर सायकल से अज्ञात 02 लड़के आये और उसकी मोटर सायकल के बाजू में आकर बलपूर्वक उसके कान से उसकी सोने की झुमकी छीनकर भाग गये। झुमकी छीनने से उसका दाहिना कान फट गया है। एक सोने की झुमकी कीमती लगभग 35 हजार रूपये होगी।