khabar abhi tak

जबलपुर के प्रणव साहू ने वैश्विक योगासन प्रतियोगिता में रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल



जबलपुर। अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 2026 में टीम इंडिया ने 102 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक वैश्विक प्रतियोगिता में मेजबान भारत सहित यू एस ए, जापान, केन्या, श्रीलंका, अर्जेंटीना, सिंगापुर, नेपाल, उज़्बेकिस्तान और नीदरलैंड जैसे 79 देशों के 500 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया। इस कड़े मुकाबले में मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के खेरमाई निवासी शैलेंद्र साहू और रंजना साहू के प्रतिभावान पुत्र प्रणव साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता और देश का मान बढ़ाया। वैश्विक स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित योग टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विभिन्न देशों से आए सैकड़ों योग साधकों के बीच जबलपुर के प्रणव साहू ने अपनी कला और एकाग्रता का लोहा मनवाया। उन्होंने कठिन आसनों का प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।प्रणव साहू पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा को साबित कर चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस बड़ी सफलता को हासिल करने के बाद जब वे वापस अपने गृह नगर जबलपुर लौटे, तो रेलवे स्टेशन से लेकर उनके निवास स्थान तक स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। इस जीत से पूरे खेल जगत और स्थानीय क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak