जबलपुर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में ललितपुर स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेंगा। इस कार्य के दौरान कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित एवं निरस्त किया गया है। इस दौरान पश्चिम मध्य रेल से संचालित होने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित रहेगी।
निरस्त रेलगाडिय़ां
1- गाड़ी संख्या 64617 बीना-ललितपुर मेमू ट्रेन 10 जुलाई से 21 जुलाई तक 12 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी।
2- गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर-बीना मेमू ट्रेन 10 जुलाई से 21 जुलाई तक 12 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी।
3- गाड़ी संख्या 22163 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस ट्रेन 16 जुलाई से 20 जुलाई तक 05 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी।
4- गाड़ी संख्या 22164 खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस ट्रेन 16 जुलाई से 20 जुलाई तक 05 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ी
1- गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस दिनांक 14 जुलाई से 20 जुलाई तक 07 फेरे के लिए यह ट्रेन बीना–गुना–ग्वालियर परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन के मार्ग, समय एवं अन्य जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस, रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा संबंधित स्टेशन से प्राप्त कर लें।
