khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल के स्काउट गाइड के समर कैम्प का शुभारंभ, कई विधाओं में किया जा रहा पारंगत

जबलपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल के द्वारा 08 जून से 17 जून तक समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. जिसका शुभारंभ वरि.मण्डल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी, सहा. कार्मिक अधिकारी (कल्याण) सचिपति नंदन, सहा. मण्डल कार्मिक अधिकारी के द्वारा किया गया। 

जिसमें मण्डल के जिला सचिव अनिल चौबे, संगठन आयुकत (स्काउट) विमलेश तिवारी, प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) आशीष सोनकर, सयुक्त सचिव संजीव तिवारी, रोवर स्काउट लीडर शुभम कुमार कुशवाहा, स्काउट मास्टर अब्दुल वज़ीद मंसूरी के के सहयोग से समर कैम्प का संचालन किया जा रहा है।

इस कैम्प में लगभग 95 बच्चे भाग ले रहे हैं. समर कैम्प में होने वाली गतिविधियां और उन्हे सिखाने पहुंचे शिक्षक फोक डांस और एक्टिंग - संजय पांडे, स्टेज क्राफ्ट और मेकअप - तरुण ठाकुर, वोकेशनल और  हैंडीक्राफ्ट - अंजलि राउत, केरल मार्शल आर्ट - अमित सुदर्शन, फ़ोटोग्राफ़ी - सुनील विश्वकर्मा, सेमी क्लासिक्स डांस- राधा बर्मन, मुक्ति शर्मा के द्वारा सिखाया जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak