khabar abhi tak

जबलपुर में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौजन्य भेंट, स्मृति चिन्हों का हुआ आदान-प्रदान

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य भेंट की। इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आत्मीय संवाद हुआ और संस्कृति व श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महामहिम राष्ट्रपति का प्रदेश आगमन पर स्वागत करते हुए उन्हें जीवनदायिनी मां नर्मदा की बेहद सुंदर प्रतिमा भेंट की। वहीं, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी अपनी ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुरी स्थित सुप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा की अलौकिक तस्वीर सप्रेम भेंट की। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को ओडिशा की ऐतिहासिक धरोहर कोणार्क सूर्य मंदिर के विश्व प्रसिद्ध चक्र की भव्य प्रतिकृति भी उपहार स्वरूप प्रदान की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak