बताया गया है कि घंसौर के ग्राम ईश्वरपुर निवासी राधाबाई पति सुन्नूलाल कुलस्ते आज पूर्वान्ह करीब 11 बजे अपने पति के साथ खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। काम करते समय राधाबाई को अचानक चक्कर आया और संतुलन बिगडऩे से वह कुएं में जा गिरीं। हादसा होते ही खेत में मौजूद उनके पति सुन्नूलाल कुलस्ते और आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना डायल-108 एंबुलेंस सेवा को दी गई, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां पर महिला राधाबाई कुलस्ते की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
जबलपुर। जबलपुर के बरगी क्षेत्र से लगे ग्राम ईश्वरपुर घंसौर में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब एक महिला राधाबाई कुलस्ते खेत में काम करते वक्त कुएं में गिर गई। महिला को गिरते देख आसपास काम कर रहे लोग लोग पहुंच गए, जिन्होने राधाबाई को बाहर निकालकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल अस्पताल में महिला की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
Tags
jabalpur