khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल भारत स्काउट्स एवं गाइडस द्वारा आयोजित समर कैम्प कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन

जबलपुर. उमंग रेल सामुदायिक भवन में शनिवार 20 जून को समर कैम्प के सफलता पूर्वक समापन समारोह का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, जिला आयुक्त स्काउट वरुण चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य एवं सहायक कार्मिक अधिकारी, सहायक जिला आयुक्त श्री शची पति नंदन के सानिध्य में सम्पन्न हुआ.

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुति दी, बच्चों द्वारा हैंडीक्राफ्ट एवं मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गइर्, जिसका अवलोकन भी अतिथियों द्वारा किया गया. कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय से राज्य संगठन आयुक्त रंजन कुमार सिंह उपस्थित थे. जिला कार्यकारिणी से जिला सचिव अनिल कुमार चौबे, संयुक्त सचिव संजीव कुमार तिवारी, जिला संगठन आयुक्त विमलेश कुमार तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त आशीष कुमार सोनकर, सांस्कृतिक सचिव रजनीश कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल वाजिद मंसूरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संगठन के सभी लीडर्स सीनियर रोवर्स रेंजर्स का भरपूर सहयोग रहा। बच्चों के इस कार्यक्रम में उनके अभिभावकों में पधार कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak