khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल में 22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा

परीक्षार्थियों की  सहायता में आर पी एफ, रेलवे  स्टाफ, स्काउट्स सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग

जबलपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट की  आज 21 जून रविवार को आयोजित होने वाले परीक्षा  को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले  22 हज़ार से अधिक अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने ट्रेनों को समय पर संचालन स्टेशन पर स्वच्छता, गुणवत्ता पूर्ण खान-पान सामग्री की उपलब्धता के साथ ही  उन्हें समय पर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से  मंडल के जबलपुर, रीवा, कटनी, सतना, दमोह एवं सागर सहित मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि इन हेल्प डेस्कों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने के मार्गदर्शन, स्थानीय परिवहन सुविधाओं, स्टेशन परिसर संबंधी आवश्यक जानकारियों तथा ट्रेनों के आवागमन सहित अन्य उपयोगी सूचनाओं के संबंध में सहायता प्रदान की जा रही है। इसके लिए टिकट चेकिंग स्टाफ एवं अन्य स्टाफ के साथ ही अधिकारियों की भी विशेष ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है। साथ ही पूछताछ काउंटर एवं उद्घोषणा प्रणाली को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि जबलपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में स्थित परीक्षा केन्द्रों वाले शहरों में लगभग जबलपुर (10,441), रीवा (5,399),  सतना (2,912), सागर (2,769) एवं दमोह (1,147)। इन सभी केन्द्रों पर कुल 22,668 परीक्षार्थियों के परीक्षा में सम्मिलित होने की संभावना है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आगमन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं।

 रेलवे की संस्था स्काउट एवं गाइड तथा सेंट जॉन एंबुलेंस  भी रेलवे स्टाफ के साथ मिलकर यात्रियों एवं परीक्षार्थियों को प्लेटफॉर्म, ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं महिला यात्रियों की सहायता भी कर रहे हैं।

परीक्षा दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। स्टेशन परिसरों एवं प्लेटफॉर्मों पर भीड़ प्रबंधन, कतार व्यवस्था, मार्गदर्शन तथा यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak