khabar abhi tak

सेवानिवृत्त एसआई साइबर ठगी के शिकार, खाते से गायब हुए तीन लाख रुपए


रांझी थाना पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ शुरू की जांच


जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के शारदा नगर में रहने वाले एसएएफ के एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर साइबर अपराधियों का शिकार बन गए हैं। ठगों ने उनके खाते से करीब 3 लाख रुपए उड़ा दिए। पीड़ित गूगल पर अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए डॉक्टर का नंबर खोज रहे थे, तभी वे ठगों के झांसे में आ गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार छठवीं बटालियन से सेवानिवृत्त हुए 64 वर्षीय श्याम सुंदर झारिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी अनीता की तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए श्याम सुंदर ने 18 मई को गूगल पर डॉक्टर का संपर्क नंबर खोजा। वहां मिले एक नंबर पर जब उन्होंने कॉल किया, तो सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सुनील शर्मा बताया। उसने रजिस्ट्रेशन के बहाने कुछ दस्तावेज मांगे और वीडियो कॉल पर चर्चा की। इसके बाद आरोपी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए एक ओटीपी आएगा। एसआई उसकी बातों में आ गए और उन्होंने आया हुआ ओटीपी सामने वाले को बता दिया। इसके बाद जब 1 जून को उन्होंने अपना फोन और बैंक खाता चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। उनके खाते से 27 मई से 29 मई के बीच तीन बार में कुल 2 लाख 99 हजार 997 रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए थे। पुलिस अब उन बैंक खातों की जानकारी निकाल रही है, जिनमें यह रकम ट्रांसफर हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak