khabar abhi tak

केंट क्षेत्र के मानेगांव और मोहनिया तालाब का होगा कायाकल्प, श्मशानघाट का जीर्णोद्धार

विधायक श्री रोहाणी और निगमायुक्त ने किया स्थलों का निरीक्षण

जबलपुर। केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में आज एक और साकारात्मक शुरूआत की गयी। केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने और धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों को नया स्वरूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को जमीनी धरातल पर उतारने ठोस चर्चा की गयी। 

निरीक्षण के दौरान शहर की जल संरचनाओं को सहेजने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मानेगाँव तालाब और मोहनिया तालाब का भव्य सौंदर्यीकरण करने पर भी विचार किया गया। इन तालाबों के आस-पास आकर्षक लाइटिंग, वॉकिंग ट्रैक और हरियाली विकसित की जाएगी, जिससे ये स्थानीय नागरिकों के लिए सुकून और सैर-सपाटे के बेहतरीन केंद्र बन सकें।

नागरिकों की भावनाओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बड़ापत्थर क्षेत्र के श्मशानघाट के जीर्णोद्धार किया जायेगा। यहाँ शेड निर्माण, सुचारू जलापूर्ति, बैठक व्यवस्था और व्यवस्थित पहुंच मार्ग तैयार किए जाएंगे ताकि अंतिम संस्कार के समय आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान देश के वीरों के सम्मान और युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से प्रेरित करने के लिए अम्बेडकर पार्क में एक भव्य शौर्य स्मारक स्थापित किया जाएगा। यह स्मारक हमारे वीर जवानों के बलिदान और शौर्य की गाथा को जीवंत रखेगा और पार्क की गरिमा को और बढ़ाएगा। निरीक्षण के दौरान एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी, निशांत झारिया, अनुराग दाहिया, संतोषी ठाकुर, श्रीमती सावित्री शाह, पुष्पराज सेंगर, दशरथ पटैल, कैलाश रजक, हेमराज सराठे, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहित निगम से संबंधित सभी अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak