khabar abhi tak

कीड़े बिलबिलाते शव को देखकर भागा नहीं ' शहवान '!, दी पुलिस को सूचना


जबलपुर।
पुराने शोभापुर में रहने वाला 11 कक्षा के एक छात्र ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए सड़क के किनारे कीड़े बिलबिलाते एक शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। छात्र की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा। पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।

रांझी पुलिस ने बताया कि मगलवार की रात पुराना शोभापुर निवासी शहवान खान ने सूचना दी कि वह कक्षा 11 वीं में पढ़ाई करता है। रात लगभग 8-30 बजे वह शोभापुर से भैंसासुर रोड होते हुये स्कूटी से व्हीकल मोड़ तरफ जा रहा था। तभी शोभापुर मरघटाई के थोड़ा आगे जहां पर कच्ची रोड मेन रोड से मिलती है, वहां पर मिट्टी का ढेर मलबा पड़ा हुआ है। वहां से बदबू आ रही थी। शहवान ने हिम्मत जुटाकर जाकर देखा मिट्टी के ढेर मलबा की आड़ मेे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35-40 वर्ष का शव पड़ा था। शव 3-4 दिन पुराना लग रहा था। शव में कीडे़ लग गये थे। चेहरा स्पष्ट समझ में नही आ रहा था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak