khabar abhi tak

अधारताल में ' प्रिंस-दक्ष ' ने पड़ोसी नर्स को किया चैलेंज, रात होते पटके 3 बम


जबलपुर।
अधारताल के पटेल नगर में मंगलवार देर रात बमों के धमाके गूंजते रहे। माजरा था पटेल नगर में रहने वाली एक नर्स के घर का। जहां स्कूटी से सवार होकर दो युवक आए और अपशब्द कहते हुए उन्होंने तीन बम फेंके और भाग गए। पुलिस का कहना था कि मकान संबंधी विवाद में पड़ोसी युवक प्रिंस साहू और दक्ष राजपूत ने प्रीति सिंह को बम पटकने की धमकी दी थी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी युवको के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि पटेल नगर निवासी प्रीति सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शीतल छाया हास्पिटल में नर्सिंग का काम करती थी। 22 जून को सुबह लगभग 9 बजे घर के बाहर थी। तभी पड़ौस में रहने वाले प्रिंस साहू एवं दक्ष राजपूत उसके घर के पास से निकले। पुराने मकान संबंधी विवाद के कारण उसे धमकी देते हुये बोले कि आज रात तेरे घर में बम फिकवायेंगे। उसने उनकी बातों को अनसुना कर दिया था और अपने काम मंे लग गयी थी। वह एवं पति अविनाश सिंह, सास प्रमिला सिंह एवं बच्चे घर में सो गये थे। रात लगभग 2-15 बजे एक स्कूटी में दक्ष राजपूत एवं एक अन्य व्यक्ति आया। दक्ष राजपूत ने उसे गाली गलोज करते हुये कहा कि तुम प्रिंस साहू से दुश्मनी ली हो। अब उसका सबक झेलोण्ण्ण् कहते हुये पीछे बैठे लड़के ने उसके घर के अंागन में 3 सुअरमार बम फैंके। धमाके से बम फूट गए। आवाज सुनकर परिवार के साथ वह बाहर निकली तो दक्ष राजपूत अपने साथी के साथ स्कूटी जैसी गाड़ी से भाग गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak