khabar abhi tak

गर्भवती के पेट में मारी लात, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, जमीन विवाद को लेकर हुआ झगड़ा

जबलपुर। जबलपुर के मझौली में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है, यहां पर जमीन को लेकर उपजे विवाद पर मां-बेटे ने गर्भवती महिला के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। यहां तक कि युवक ने महिला ज्योति के पेट में लात मार दी, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। 

                             खबर है कि मझौली में जमीन को लेकर रिश्तेदारों के बीच आपस में टकराव हो गया, इस दौरान गुस्साई मामी व उनके बेटे दुर्गेश साहू ने गर्भवती महिला को घर से बाहर निकालकर बुरी तरह पीटा। इस बीच महिला ने गर्भवती को पकड़ लिया और बेटे ने पेट में लात मार दी। पेट में लात लगते ही महिला चीखती हुई सड़क पर गिरकर दर्द से कराहने लगी। गर्भवती के साथ मारपीट होते देख परिजन सहित आसपास के लोग आ गए, जिन्होने महिला की हालत को देखते हुए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ तो वह परिवार के सदस्यों के साथ एसपी आफिस पहुंच गई। जहां पर उसने एएसपी को लिखित शिकायत देते हुए अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। अधिकारियों को मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट में मामा को भी आई है चोट-

पीडि़ता के पति अतुल ने बताया कि लंबे समय से मामा के परिवार के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। जमीन को लेकर मामा से विवाद हो गया था। धक्का-मुक्की के दौरान मामा गिर गए और नल का पाइप लगने से उन्हें चोट लग गई। इसके बाद अतुल साहू उन्हें इलाज के लिए जबलपुर ले आया। कुछ ही देर बाद अतुल के पास उसकी पत्नी ज्योति का फोन आया। उसने बताया कि मामी और उनका बेटा दुर्गेश उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और पेट में लात भी मारी है। यह सुनते ही अतुल तुरंत घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। वह उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया। आरोप है कि मारपीट के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak