khabar abhi tak

कार के कुचलने से मोटर साइकल सवार युवक की मौत, सिहोरा रोड पर हादसा,

 

जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा स्थित कु म्ही रोड मझगवां में आज दोपहर तेज गति से आ रही कार से बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। जिससे यहां पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। 

                                    पुलिस अधिकारियों के अनुसार बंदरकोला निवासी शिवम मार्को बाइक से अपने घर जाने के लिए निकले, जब वे कुम्ही मोड़ बाइपास से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान कार क्रमांक एमपी 13 एएच 3616 के चालक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही शिवम मार्को बाइक सहित उछलकर सामने की ओर गिरा, जिसे कुचलते हुए मोटर साइकल निकल गई। हादसे में शिवम के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिन्होने घायल को उठाकर अस्पताल पहुंंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होने घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरु कर दिया। जिससे इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटर साइकल हटवाई और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही कार सवार को पकड़ लिया जाएगा, इसके बाद लोग हटे। पुलिस ने फरार वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak