पुलिस के अनुसार शाहीनाका अम्बा टेंट हाउस के समीप रहने वाला नरेश उर्फ राजेन्द्र पटेल उम्र 35 वर्ष बीती रात घर आया और किसी से कुछ कहे बिना ही आंगन में बिस्तर लगाकर सो गया। देर रात नरेश कमरे में पहुंचा और चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आज सुबह सात बजे के लगभग परिजन कमरे में गए तो देखा कि नरेश फांसी के फंदे पर लटक रहा है। नरेश के फांसी लगाए जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। इसी तरह ग्राम सूखा निवासी नंदलाल अहिरवार उम्र 40 वर्ष को बायपास नील कमल ढाबा के पास भारी वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगते ही नंदलाल उछलकर सामने की ओर गिरा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ नंदलाल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर देर रात नंदलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर भारी वाहन की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur