khabar abhi tak

लग्जरी कार में पिस्टल खोंसे दो युवक पकड़े गए, कार चालक भागा


जबलपुर।
कटनी से जबलपुर की ओर आ रही लग्जरी कार में सवार दो युवकों को पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़ा है। आरोपी कार चालक वाहन सहित भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपियों को घमापुर के शातिर बाबू सिंधी से पिस्टल मिली थीं।

सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की स्कार्पियों में अवैध हथियार रखकर कुछ लडके कटनी से जबलपुर तरफ जा रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बतायेनुसार मझोली ब्रिज के पास एनएच 30 में दबिश दी गयी, कुछ समय बाद कटनी की ओर से काले रंग की स्कार्पियो आती दिखी, जिसे घेराबंदी कर रोका। स्कार्पियो से 2 लडके नीचे उतरकर बाहर आये, तभी स्कार्पियो चालक तेजी से गाड़ी बढाकर जबलपुर की ओर भाग गया। स्कार्पियो से उतरे दोनों लडको से नाम पता पूछने पर अपने नाम निहाल केवट निवासी रामपुर, गोरखपुर एवं गगन जैसवाल निवासी ग्राम ककरा मैहर बताया। तलाशी लेने पर निहाल केवट और गगन के कमर में खोंसे एक लोडिड पिस्टल और एक-एक कारतूस लोड होना पाया। दोनों से पिस्टल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर बताया कि बाबू सिंधी निवासी घमापुर द्वारा 2-3 माह पूर्व पिस्टल देना बताया। उन्होंने 10 जून को अंकित सोनी निवासी अधारताल के साथ पिस्टल लेने स्कार्पियो से कटनी स्टेशन जाना तथा पिस्टल न मिलने पर वापस जबलपुर आना बताया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak