khabar abhi tak

सांप को बचाने में फिसली बाइक, पत्नी की मौत, पति गंभीर

दमोह। दमोह के गैसाबाद क्षेत्र में आज दोपहर दो बजे के लगभग एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसा इटवा-हरदुआ मार्ग पर बाइक के सामने अचानक आए एक सांप को बचाने के चक्कर में गाड़ी बेकाबू होकर फिसल गई।

                               पुलिस के अनुसार पन्ना के घटनवारा निवासी राजकुमार नामदेव उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी कल्पना उम्र 35 वर्ष के साथ हटा के मुहरई गांव में एक रिश्तेदारी में आए थे। जहां से वे आज दोपहर के वक्त घर जाने के लिए मोटर साइकल से निकले। जब वे हरदुआ गांव से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान सड़क पर अचानक सांप आ गया, उसे बचाने के चक्कर में राजकुमार मोटर साइकल से अपना संतुलन खो बैठे और बाइक अनियंत्रित होकर गिरकर फिसलती चल गई। हादसे में कल्पना को गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार के शरीर पर गंभीर चोटें आई। राह चलते लोगों ने दोनों को सड़क पर खून से लथपथ हालत में देखा तो उठाकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने कल्पना को मृत घोषित कर दिया, वहीं राजकुमार की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak