khabar abhi tak

पमरे के जबलपुर रेल मंडल में वेंडरों का स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित

जबलपुर. पमरे के जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत नरसिंहपुर रेलवे चिकित्सालय में 11 जून गुरुवार को अधिकृत खाद्य वेंडरों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 13 वेंडरों की स्वास्थ्य जांच की गई।

जांच के दौरान बीपी, शुगर, ऊंचाई, वजन एवं बीएमआई के साथ-साथ पैथोलॉजिकल परीक्षण, चेस्ट एक्स-रे, बलगम तथा स्टूल जांच भी कराई गई। सभी आवश्यक परीक्षणों के उपरांत वेंडरों को स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप पाए जाने पर फिट घोषित किया गया।

रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने बताया कि इस जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले वेंडर किसी भी संक्रामक रोग से ग्रसित न हों तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएं। वेंडरों को खाद्य सामग्री ढककर रखने, मास्क एवं ग्लव्स का उपयोग करने तथा एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का विक्रय न करने के निर्देश भी दिए गए। रेल प्रशासन यात्रियों से केवल अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री खरीदने की अपील करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak