khabar abhi tak

निजी अस्पताल की नर्स की कमरे में मिली नर्स की लाश, शव के पास पड़े थे जहरीले इंजेक्शन के रेपर,

 

कटनी। कटनी के रंगनाथ नगर क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब कमरे में नर्स की लाश मिली। निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स सेजल नोनिया की लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई, देखा तो कमरे में नर्स की लाश के पास ही जहरीले इंजेक्शन के रेपर पड़े थे। 

                                     पुलिस के अनुसार शहडोल निवासी सेजल नोनिया करीब तीन माह से मीना यादव के मकान में किराए से कमरा लेकर निवास रही। वहीं रंगनाथ नगर क्षेत्र में निजी अस्पताल में नर्स के रुप में काम करती थी। बीती रात सेजल अपनी ड्यूटी खत्म करके कमरे पर लौटी थी। आज सुबह जब मकान मालिक और पड़ोसियों ने पानी भरने के लिए सेजल को आवाज दी, तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो मकान मालिक को किसी अनहोनी का शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब बंद कमरे का दरवाजा खुलवाया, तो अंदर सेजल का शव पड़ा था। पुलिस को छानबीन के दौरान शव के पास से जहरीले इंजेक्शन के कुछ खाली रैपर और अवशेष भी मिले हैं, जिससे मामला आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है।

8 घंटे तक पुलिस ने किया परिजनों का इंतजार-

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि मौत किसी जहरीली दवा या इंजेक्शन के ओवरडोज की वजह से हुई है। पुलिस पिछले 8 घंटे से मृतका के माता-पिता और परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। चूंकि शहडोल से कटनी की दूरी करीब 300 किलोमीटर है, इसलिए खबर मिलते ही परिजन वहां से कटनी के लिए रवाना हो चुके हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak