khabar abhi tak

रेलवे का लोहा और एसी पाइप चुराने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे



जबलपुर। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग दो कार्रवाइयों में रेलवे की कीमती संपत्ति चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में टीम ने ओल्ड सिक लाइन स्टोर से 37 किलोग्राम रेलवे का लोहा ऑटो में लोड कर ले जाते हुए दो चोरों को दबोचा, जिसकी कीमत 1,480 रुपये है। दूसरी कार्रवाई में टीटीई रेस्ट हाउस में लगे स्प्लिट एसी का कॉपर पाइप चोरी करते हुए एक अन्य आरोपी को मौके से पकड़ा गया, जिसके पास से 850 रुपये कीमत का 900 ग्राम कॉपर मिला। आरपीएफ ने कुल 2,330 रुपये मूल्य की रेल संपत्ति और चोरी में इस्तेमाल ऑटो जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्वतंत्र गवाहों के सामने जब्ती का पंचनामा तैयार कर चोरी का पूरा माल आरपीएफ ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। इसके बाद कोर्ट के निर्देशों के तहत कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपियों को बंधपत्र की शर्तों से अवगत कराकर रिहा कर दिया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak