पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि नितिन जैन लम्बे समय से शाहगढ़ जिला सागर में पत्रकारिता कर रहे थे, इसके पहले वे एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ रहे। उनकी पत्नी डाक्टर पूजा परमान वर्तमान में देवरी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लॉक मेडिकल आफिसर के पद पर पदस्थ है। नितिन जैन दो दिन पहले किसी काम से घर से निकले थे, इसके बाद वे घर नहीं आए, बीती देर शाम नितिन बरमान के जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाए गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे नितिन के पास से मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज से पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को खबर देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया, घटना की खबर मिलते ही परिजन भी आज पहुंच गए, जिन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि नितिन जैन ने आत्महत्या नहीं की है। उनकी हत्या कर लाश को फ ांसी के फंदे पर लटका दिया गया है। उनकी मौत संदेहास्पद है। मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए। वही पुलिस का कहना है कि अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि नितिन जैन बरमान कब और किस कारण पहुंचे थे। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।
नरसिंहपुर। सागर के शाहगढ़ में रहने वाले पत्रकार नितिन जैन की बरमान जिला नरसिंहपुर के जंगल में एक पेड़ पर फंदे पर लटकती लाश मिली है। नितिन जैन की लाश मिलने की खबर पाते ही उनके परिजन मौके पर पहुंच गए, जिन्होने आरोप लगाते हुए कहा है कि नितिन ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या कर लाश को फांसी के फं दे पर लटकाया गया है।
Tags
madhya pradesh