khabar abhi tak

बीयर की एमआरपी और मुफ्त शराब को लेकर खूनी जंग, शराब दुकान के अंदर बंधक बनाकर लाठियों से पीटा



जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगी नाका स्थित एक शराब दुकान में रविवार शाम करीब 7 बजे प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे वसूलने और मुफ्त में शराब मांगने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से खूनी संघर्ष हो गया। घटना में करमेता की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी अमित यादव उम्र 37 वर्ष और उनके चचेरे भाई आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बचाने आए पिता रामसुजान यादव के साथ भी अभद्रता की गई। वहीं दूसरी ओर महाराजपुर निवासी सेल्समैन आकाश चौधरी उम्र 24 वर्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने अमित यादव की शिकायत पर दुकान मालिक पहरियाजी के इशारे पर कर्मचारियों द्वारा जान से मारने की नीयत से बंधक बनाकर हमला करने के मामले में धारा 296(बी), 115(2), 304(2), 351(3), 109(1), और 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी क्रॉस रिपोर्ट लिखी गई है।

​ओवररेटिंग के विरोध पर काउंटर से खींचकर कमरे में किया बंद

​पीड़ित अमित यादव के मुताबिक उनका भाई आकाश यादव जब चुंगी नाका दुकान पर किंगफिशर बियर लेने गया था, तब सेल्समैन ने तय कीमत से ज्यादा पैसों की मांग की। आकाश द्वारा इसका विरोध करने और मोबाइल से फोन लगाने पर कर्मचारियों ने उसका फोन छीन लिया। जब अमित यादव बीच-बचाव करने पहुंचे, तो दुकान मालिक पहरियाजी का हवाला देते हुए कर्मचारियों ने दोनों भाइयों को दुकान के भीतर खींच लिया। आरोपियों ने कमरे का दरवाजा बंद करके लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद विक्की सोनी और सोनू चौबे ने इसकी सूचना घायल के पिता रामसुजान यादव को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

​सेल्समैन ने लगाया अवैध वसूली और मुफ्त में शराब मांगने का आरोप

​शराब दुकान के सेल्समैन आकाश चौधरी ने पुलिस में क्रॉस केस दर्ज कराते हुए मामले को अलग मोड़ दिया है। सेल्समैन का आरोप है कि रविवार शाम को अमित यादव और आकाश यादव दुकान के काउंटर पर आए थे। दोनों भाई रौब झाड़ते हुए दुकान से मुफ्त में शराब की मांग कर रहे थे। जब सेल्समैन ने बिना पैसों के शराब देने से साफ मना कर दिया, तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए दुकान के स्टाफ पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। माढ़ोताल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर मामले की जांच और घायलों का मेडिकल परीक्षण शुरू कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak