khabar abhi tak

जबलपुर : बांस के जंगल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने फैलने से पहले पाया काबू

 
जबलपुर।
जिले के सोनपुर के आगे लखनवाड़ा फार्म हाउस के पास बांस के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई थी। रांझी फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग को शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी तुरंत रवाना हो गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

बांस के घने झुरमुट होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे तक लगातार प्रयास कर आग को पूरी तरह बुझाया। समय पर कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया।आग बुझाने के अभियान में दमकल कर्मी विनोद पांडेय सहित अन्य फायर स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak