khabar abhi tak

ऑटो पार्ट्स दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का माल जलकर खाक

 

जबलपुर। पाटन के समीप तेंदूखेड़ा में आज शाम के वक्त एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
                        बताया गया है कि मनीष साहू की मसान्या आटो पार्टस नामक दुकान में आज शाम 6 बजे के लगभग अचानक आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर स्थानीय लोगों को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची एक फायर ब्रिगेड आग बुझाने में नाकाम रही, जिसके बाद दूसरी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। देर शाम तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। आग के कारण मुख्य सड़क पर भीड़ जमा हो गई और जाम के हालात बन गए। तेंदूखेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया। दुकानदार मनीष साहू के अनुसार, दुकान के अंदर 20 लाख रुपए से अधिक का माल रखा था, जिसके पूरी तरह जलने की आशंका है। आग बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak