जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के समस्त भारत-स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर प्यासे रेल यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के सेवा कार्य में जी-जान से जुटे हुए हैं. जब रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें आकर रुकती हैं तो यात्री ठंडे पानी के लिए परेशान नजर आते हैं. ऐसे में भारत स्काउट्स गाइड्स के सदस्य उन्हें पानी उपलब्ध कराते हैं, जिस पर यात्री खुश होकर इनके सेवा भाव से प्रभावित होकर आशीष प्रदान करते हैं.इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे भारत स्काउट गाइड जबलपुर मंडल शाखा नई कटनी द्वारा जल सेवा में कटनी स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 में किया गया जिसमें स्काउट मास्टर किशोर कुमार विजयलक्ष्मी पाणिग्रही, अनिल पासवान, पूनम पांडे, अमित पांडे, रेलवे स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा रविवार 7 जून को सराहनीय कार्य किया गया.
जबलपुर रेल मंडल के भारत स्काउट-गाइड प्यासे रेल यात्रियों के कंठ कर रहे तर, लगातार जल सेवा में जुटे
byKhabarAbhiTak
-
0

