khabar abhi tak

जबलपुर में हुई तेज बारिश से राइट टाउन क्षेत्र में गिरा पेड़, दो कार क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो


बलपुर। जबलपुर में हुई झमाझम बारिश व तेज हवाओं के चलते शहर में जगह जगह लाइट गुल व पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आए है। एमएलबी स्कूल रोड राइट टाउन क्षेत्र में बारिश के चलते एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पेड़ गिरने से इस रोड पर जाम के हालात बन गए थे। 

                              बताया गया है कि बारिश के दौरान एमएलबी स्कूल रोड के किनारे लगा एक पेड़ तेज हवाओं के साथ जड़ से उखड़कर गिर गया, पेड़ गिरने से दो कार चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। खबर है कि पेड़ गिरते ही कार सवार निकलकर दूर हो गए, वहीं एक कार खड़ी रही। पेड़ गिरते देख आसपास खड़े लोगों में चीख पुकार मच गई। बीच सड़क पर खड़ी कार के उपर पेड़ गिरने के कारण इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। घटना की खबर नगर निगम क ो दी गई, कुछ देर बाद निगम की टीम पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरु किया गया। इसी तरह शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने की खबर है, कई जगह बिजली गुल भी हुई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak