जबलपुर। शहर के तिलवारा, भेडाघाट, कटंगी, माढोताल थानों में अवैध रूप से गांजा और डोडा चूरा बेचने वाले शातिर 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ््तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42 किलो मादक पदार्थ जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत साढे सात लाख रूपए बताई गई है।
तिलवारा
- एमपी 20 होटल के पास ललित कहार को पकड़ा, जिसके कब्जे से 6 किलो 178 ग्राम गांजा बरामद किया। इसका साथी सुमित पटेल पुलिस को चकमा देकर भाग गया। ये गांजा उड़ीसा से लाना बताया गया है।
- आईसीएमआर के पास पुलिस ने स्कूटी क्रमांक एमपी 21 जेडजी 6964 में सवार सचिन सोनी और मानसी निषाद को पकड़ा, जिनके कब्जे से 5 किलो 59 ग्राम गांजा बरामद किया।
कटंगी
- पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीटी 7171 की जांच की। ट्रक में 18 किलो से अधिक डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने ट्रक चालक पंकज साहू, हेल्पर उदयचंद काछी, अजय रावत, सोनू शर्मा, सोनी ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
भेड़ाघाट
- चौकीताल में सोनी ठाकुर नाम की महिला से पुलिस ने 5 किलो 870 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। महिला ने चूरा पंकज साहू एवं उदयचंद काछी से खरीदना बताया था।
माढ़ोताल
- शारदा नगर निवासी रंजीत कुमार शर्मा उर्फ सोनू से 6 किलो 628 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। आरोपी ने कार में रखकर 14 किलो मादक पदार्थ कई जगहों पर बेचा था। इसने चालक पंकज साहू से 20 किलो चूरा मंगवाया था।
