जबलपुर। कुण्डम विकासखंड में बुधवार को उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे और अनुविभागीय कृषि अधिकारी प्रतिभा सिंह गौर के नेतृत्व में हरिओम कृषि केन्द्र, अमूल्य कृषि केन्द्र, दिनेश ट्रेडर्स, किसान कृषि सेवा केंद्र और गुप्ता कीटनाशक भण्डार सहित कई दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। टीम ने धान और मक्का के बीजों के नमूने जांच के लिए भेजे तथा बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के सामग्री बेचने और नियमों का उल्लंघन करने पर कल्याण कृषि केंद्र, वेद कृषि केंद्र एवं राघव कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जाटी किया। जांच दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एलपी उइके, कृषि विस्तार अधिकारी डॉ. सनी ठाकुर एवं प्रांजलि वर्मा शामिल रहे।
बिना जरूरी लाइसेंस के सामग्री बेचने पर नोटिस
किसानों को सही खाद और बीज दिलाने का अभियान बिना जरूरी लाइसेंस के सामग्री बेचने पर सख्त नोटिस कृषि विभाग की टीम को औचक निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर ऐसी वीज और खाद सामग्री विकती हुई मिली, जिनका प्रिसिपल सर्टिफिकेट दुकानदारों के लाइसेंस में दर्ज ही नहीं था। अधिकारियों ने इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है। इसके बाद तीन दुकानों को नोटिस देकर तय समय में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर इन दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

