khabar abhi tak

जबलपुर में पंडित सौरभ दुबे हुए सम्मानित, समर कैंप में भारतीय संस्कार, नैतिक मूल्यों से बच्चों को कराया अवगत

 

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित समर कैंप जिसमे समाज के बच्चों को संस्कृत, संस्कृति एवं भारतीय संस्कारों का जीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित सौरभ दुबे को अग्रसेन मंडपम विजय नगर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के महत्व से अवगत कराया गया, जिससे वे अपने जीवन में सदाचार, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपनाकर एक श्रेष्ठ नागरिक बन सकें।

                         पंडित सौरभ दुबे ने बच्चों को जीवन में आगे बढऩे, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी गई। उन्हें बताया गया कि ज्ञान और संस्कार का समन्वय ही व्यक्ति को सफल, सम्मानित एवं समाज के लिए उपयोगी बनाता है। इस अवसर मैं जबलपुर अग्रवाल सभा के संरक्षक कैलाश अग्रवाल "बब्बा जी" अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव रीतेश अग्रवाल, उद्योगपति श्री कैलाश गुप्ता, पूजा अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, के के अग्रवाल, रामबाबू अग्रवाल, विनय केशरवानी अध्यक्ष केसरवानी समाज, श्री संदीप जैन अध्यक्ष जबलपुर विकास प्राधिकरण एवं समस्त अग्रवाल समाज की उपस्थिति रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak