khabar abhi tak

पुर्नविवाह से आगबबूला हुआ रिश्ते का मामा, दी धमकी किया पथराव

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
खमरिया के सोनपुर में परिवार में एक महिला के पुर्नविवाह से आगबबूला हुए रिश्ते के मामा ने अपनी भांजी को न केवल धमकी दी बल्कि घर पर पथराव करके छप्पर तोड़ दिया। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

खमरिया पुलिस ने बताया कि पनागर के पटरा गांव में रहने वाली दिवांगी उपाध्यायय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 जून को अपने मायके सोनपुर अपनी छोटी मामी के पुर्नविवाह में सम्मलित होने आयी थी। 26 जून को उसकी छोटी मामी की विदा के बाद उसके रिश्ते का मामा माधव प्रसाद तिवारी इस विवाह से नाखुश थे। वे आकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे तो उसने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया था। माधव प्रसाद तिवारी बोले कि बाहर निकलेगी तो जान से खत्म कर दूंगा। उसने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस को देखकर माधव प्रसाद तिवारी भाग गया। पुलिस के जाने के बाद माधव प्रसाद तिवारी आकर बाहर से उसे पत्थर फेंककर मारा तथा पत्थर फेंककर घर की सीट तोड़़ दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak