khabar abhi tak

एमपी के मैहर में मार्कंडेय नदी में एक ही परिवार के 3 लोग डूबे, लोगों ने मां और चाची को बचाया

मैहर. मध्य प्रदेश के मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित मार्कंडेय आश्रम में शनिवार सुबह 10 बजे विसर्जन कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के तीन सदस्य अचानक गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए दो महिलाओं को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 15 वर्षीय एक किशोर नदी की तेज धारा में बह गया, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, सतना जिले के चोरहटा का रहने वाला गुप्ता परिवार रामनगर में अपने मामा के घर आयोजित भंडारे और विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शनिवार सुबह परिवार के सदस्य आशा गुप्ता (38), पूनम गुप्ता (35) और वेदरूप गुप्ता (15) मार्कंडेय नदी में नहाने के लिए उतरे थे, तभी यह हादसा हो गया।

किशोर की तलाश में जुटी एनडीआरएफ

तीनों को डूबता देख किनारे पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आशा गुप्ता और पूनम गुप्ता को पानी से सही-सलामत बाहर निकाल लिया। हालांकि, 15 साल का वेदरूप गुप्ता गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को भी बुला लिया है। दोपहर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak