khabar abhi tak

चलती ट्रेन में मोबाइल-नगदी लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामद

 

सतना। चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल फोन, नगदी लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दबिश देकर पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन व नगदी रुपए बरामद किए है। 

                                जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी चंदन मिश्रा दो दिन पहले शाम करीब 6 बजे वह ट्रेन संख्या 12168 वाराणसी-एलटीटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। सतना आउटर के पास तीन अज्ञात युवकों ने उनका मोबाइल फोन, रुपयों से भरा पर्स छीना और भाग गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को तलाश करते हुए बीती देर रात पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन व नगदी रुपए जब्त कर लिए। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी सूरज उर्फ गोलू साकेत उम्र 28 वर्ष व कृष्णपाल उर्फ छोटा गोलू 24 वर्ष के व इनके साथ एक नाबालिग भी शामिल है। ये दोनों शातिर अपराधी है इनके खिलाफ थानों में पहले से ही मामले दर्ज है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak