khabar abhi tak

बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ हमले, रांझी के रिछाई क्षेत्र में घटना

 

जबलपुर। रांझी के रिछाई क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मोहित रैकवार नामक युवक पर तीन बदमाशों ने घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले किए है। हमले में मोहित के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हमला होते देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्होने घायल मोहित को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर युवक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। 

                                            बताा गया है रिछाई के शासकीय स्कूल के समीप रहने वाले मोहित रैकवार की क्षेत्र के बादल, बच्चू व विक्की कोल के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते तीनों बदमाश हर वक्त मोहित से बदला लेने की फिराक में रहते थे। बीती रात 11.30 बजे के लगभग मोहित काम से वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह स्कूल के पास पहुंचा तभी तीनों बदमाशों ने रोककर गाली गलौज शुरु कर दी। मोहित विरोध करते हुए आगे बढ़ा तो तीनों ने घेर लिया और चाकू निकालकर हमला करना शुरु कर दिया। तीनों युवकों के घेरे में होने के लिए मोहित निकल नहीं और वहीं गिर गया। हमला होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने घायल मोहित के परिजनों को खबर दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मोहित खून से लथपथ हालत में पड़ा छटपटा रहा है। उन्होने पुलिस को खबर देते हुए मोहित को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने मोहित की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। अस्पताल में मोहित की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। दूसरी ओर खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak