पुलिस के अनुसार अभिनव हनी ठाकुर उम्र 16 वर्ष निवासी कांचघर बीती रात 12 बजे के लगभग अपने दोस्त मनीष रजक, कृष कोरी के साथ घर जा रहा था, जैसे ही वह कांचघर टप डेली नीड्स के पास पहुंचा तो समक्ष बेन एवं आयुष सेन एक अन्य ने रोककर रुपयों की मांग की। अभिनव ने रुपए देने से मना किया तो तीनों ने गाली गलौज करते हुए अभिनव पर हमला कर दिया, हमला होते ही अभिनव गिर गया, इसके बाद तीनों बदमाशों ने जमकर पीटा, दोस्तों ने बीच बचाव किया तो उन्हे घातक हथियार चमकाते हुए खदेड़ दिया। हमला होते राह चलते लोग रुक गए, उन्हे भी बदमाशों ने खदेड़ दिया, जिससे क्षेत्र में भगदड़ व अफरातफरी मची रही। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, उस वक्त तक हमलावर भाग चुके थे।पुलिस ने घायल युवक अभिनव को अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।
Tags
jabalpur