khabar abhi tak

पुलिस ने दिया कमाई का मौका - फरार बदमाश पकड़ाओ और पैसा कमाओ !


जबलपुर।
वर्षों से फरार बदमाशों को पकड़ने में पुलिस के सारे तंत्र नाकाम साबित होते नजर आ रहे हैं। इंटेलीजेंस, क्राइम ब्रांच सहित सामान्य पुलिस के हाथ फरार शातिर बदमाश नहीं आ रहे हैं। इससे जाहिर हो रहा है कि पुलिस ने थक-हारकर फरार बदमाशों की सूचना देने, पकड़वाने में सहायता देने वालों के लिए ईनाम घोषित किया है।

पुलिस के मुताबिक वारदात करने के बाद फरार हुए 8 बदमाशों पर पुलिस ईनाम घोषित किया है। इन बदमाशों में भेड़ाघाट थाने में दर्ज प्रकरण में सुनील ठाकुर (गौड़) पर दस हजार रूपये, रांझी में प्रवीण रजक, पवन रजक, देबू अन्ना उर्फ देवा स्वामी पर पांच-पांच हजार रूपये, रांझी में राकेश वंशकार, सचिन वंशकार, राहुल वंशकार उर्फ टार्जन पर 5000-5000 रूपए, हनुमानताल में सागर रजक पर 5000 रूपये का पुलिस ईनाम घोषित किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak