जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के भारत स्काउट एवं गाइड्स राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी द्वारा 5 जून से 9 जून 2026 तक राष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर पचमढ़ी में मैपिंग और स्टार गेजिंग कोर्स का आयोजन किया। इस कोर्स में लीडर्स को स्काउटिंग की गतिविधियों द्वारा मानचित्र बनाना सिखाया जाता है एवं तारों की सहायता से दिशा का ज्ञान प्राप्त करने की कला दिखाई जाती है जो लीडर्स कोर्स से वापस आकर अपने स्काउट गाइड को सीखते हैं।
जबलपुर मंडल के अपर मण्डल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कमाले, वरि.मण्डल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी, मण्डल वणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने, सहा. कार्मिक अधिकारी(कल्याण) सचिपति नंदन, जिला सचिव अनिल चौबे, जिला संगठन आयुकत (स्काउट) विमलेश तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) आशीष सोनकर, सयुक्त जिला सचिव संजीव तिवारी के मार्गदर्शन जबलपुर मंडल से स्काउट मास्टर शशांक पांडे गाइड कैप्टन सिमोन पसेरिया ने भाग लिया।
