सिवनी. एमपी के सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पटरी गांव के पास हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है.
घायल की पहचान मोहनलाल वरकड़े (35) के रूप में हुई है, जो क्षेत्रीय ग्राम के निवासी हैं। जो कृषि कार्य करता है। सोमवार रात घंसौर से बाइक पर कहीं जा रहे थे। पटरी गांव के पास उनकी बाइक एक पत्थर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई। हादसे में किसान के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
जबलपुर रेफर किया गया
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल की मदद की और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर प्राथमिक सहायता प्रदान की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक इलाज किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
