नई दिल्ली. इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई ने 21 जून को जिन 15 नाम की घोषणा की, उसमें यशस्वी जायसवाल का नाम गायब है, जिन्होंने एक रात पहले ही शतक जड़कर सनसनी मचाई थी. इसके अलावा विराट कोहली को एक शर्त के साथ शामिल किया गया है. कोहली सीरीज में तभी खेल पाएंगे जब वह फिटनेस टेस्ट में पास होंगे.
अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले पंजाब के ऊंचे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी टीम में शामिल किया गया है. सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में और आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.
