khabar abhi tak

महिंद्रा फाइनेंस कंपनी ने कार जब्त की तो युवक ने खुद को लगाई आग, 90 फीसदी झुलसा, हालत गंभीर (देखें वीडियो)

सागर. एमपी के सागर में मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में शुक्रवार 12 जून को उस समय हड़कंप व अफरातफरी मच गया,जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना में युवक करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गया। वहीं आग बुझाने की कोशिश में कंपनी का ब्रांच मैनेजर भी झुलस गया। युवक को गंभीर हालत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज वे जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कंपनी ने कार जब्त की थी

जानकारी के मुताबिक राहतगढ़ निवासी नीलेश कुमार जैन ने महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से कार फाइनेंस कराई थी। कार की दो किस्तें बकाया होने के चलते कंपनी ने वाहन जब्त कर लिया था। शुक्रवार को नीलेश कार वापस लेने के लिए कंपनी के ऑफिस पहुंचा था। यहां ऑफिस में मौजूद स्टाफ से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और इसी दौरान गुस्से में आकर नीलेश ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

युवक ने खुद को लगाई आग

नीलेश के खुद को आग लगाते ही दफ्तर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद स्टाफ ने आग बुझाने की कोशिश की और इसी कोशिश में ब्रांच मैनेजर भी झुलस गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, खुद को आग लगाने वाले नीलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल हालत में उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था जहां से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नीलेश के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार की सिर्फ दो किस्तें बाकी थीं इसके बावजूद कंपनी वाले लगातार परेशान कर रहे थे, कार भी जब्त कर ली थी। इतना ही नहीं परिजनों का ये भी कहना है कि एक दिन पहले ही बकाया राशि भी जमा कर दी थी।

पुलिस जांच में जुटी

फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में युवक को खुद को आग लगाने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले में थाना प्रभारी रावेंद्र चौहान ने बताया कि युवक ने बैंक के अंदर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई है, मामला जांच में लिया गया है। फिहाल युवक की हालत गंभीर है और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के आरोपों के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak